दीपावली की रात जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

NEWSTVRAAZ

जम्मू। दीपावली की रात जम्मू-कश्मीर में भीषण आग लग गई। जम्मू की सबसे बड़ी वेयर हाउस अनाज मंडी में आग लगी है। पांच से छह दुकानें जलकर राख होने की सूचना है। दुकानों में खाद्य तेल के अधिक भंडार होने से आग भड़की है। वेयर हाउस के सी ब्लॉक में आग लगी है। आगजनी की सूचना देने के बावजूद अग्निशमन दल के समय पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए वेयर हाउस फेडरेशन ने सोमवार बंद का आह्वान किया है। फेडरेशन के अनुसार अगर समय पर आग पर काबू पाया जाता तो इतना नुकसान नहीं होता।

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.