जापान में तड़के आया शक्तिशाली भूकंप, कई इलाकों में तबाही और दर्जनों लोग घायल

NEWSTVRAAZ

टोक्यो। जापान में एक बार फिर भूकंप आया है। यहां रविवार तड़के 5.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। जापानी मीडिया के अनुसार, दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 1:04 बजे आया। इसका केंद्र शिजूओका प्रान्त के पश्चिमी हिस्से में करीब 40 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर ऐची प्रान्त के चिता में ऊपरी 5 की तीव्रता दर्ज की गई। ऐची, नागानो और गिफू प्रान्तों के कुछ हिस्सों में निचली 5 की तीव्रता महसूस हुई। इससे साफ है कि झटके मध्य जापान के बड़े क्षेत्र में महसूस किए गए। मुख्य भूकंप के बाद कई छोटे आफ्टरशॉक भी आए।

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.