नर्मदापुरम। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में एक बंदर से बैग बचाने की कोशिश पर्यटक की जान पर भारी पड़ गई। प्रियदर्शिनी व्यू प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह बंदर के साथ हुई छीनाझपटी के दौरान संतुलन बिगड़ने से नागपुर निवासी शिक्षक विजय नायक करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह अपने स्कूल के 20 बच्चों के समूह के साथ पचमढ़ी घूमने आए थे। उनके पिता भी इस यात्रा में साथ थे।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.