भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एसी दुरंतो एक्सप्रेस में खानपान कर्मचारियों और एक यात्री के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पैंट्री वेंडर्स ने 22 वर्षीय यात्री अरमान खान को एसी कोच से नीचे खींचकर पीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.