कोलंबिया में अवैध सोने की खदान में भूस्खलन, 14 लोगों की मौत
बोगोटा। कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन होने से 14 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। एक क्षेत्रीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इक्वाडोर की सीमा पर स्थित नारिनो अवैध खनन का एक प्रमुख केंद्र है। वहां के सशस्त्र समूह सोने के गुप्त व्यापार, नशीले पदार्थों की तस्करी और जबरन वसूली जैसे कामों को नियंत्रित करते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में लोगों और एक खुदाई करने वाली मशीन को खदान से शव निकालकर पास की नदी में मौजूद एक छोटी नाव में रखते हुए देखा जा सकता है।
NEWSTVRAAZ