MP के पिपरिया स्टेशन पर दर्दनाक घटना: रेलवे ट्रैक पर पटवारी, पार्किंग में खड़ी कार में मिले दोनों बच
नर्मदापुरम। प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में रविवार को एक पटवारी और उनके दो बच्चों की मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। पटवारी अजय धाकड़ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, जबकि उनके दोनों बच्चों समर्थ और शिवा के शव रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार के अंदर बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
NEWSTVRAAZ