जमशेदपुर: मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, DC-SSP ने घाटों का कि
जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
मंगलवार को उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
NEWSTVRAAZ