PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद पलामू में बवाल, आरोपी की पत्नी ने भाजपा विधायक सहित 50 लोगों पर लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप संवाद सूत्र, नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद पलामू की राजनीति में भूचाल आ गया है। पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी सोनू सोनी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो गुरुवार को लेस्लीगंज पूरी तरह बंद कराया जाएगा।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.