मवाना (मेरठ)। मेरठ रोड पर उत्सव मंडप के पीछे भरत एन्क्लेव स्थित आराध्य ट्रेडर्स के नाम चल रहे गोदाम में पशु आहार के नाम पर एक्सपाइरी सामान को पैकिंग बदलकर बेचने का धंधा पकड़ा गया। शनिवार मध्यरात तहसीलदार निरंकार सिंह ने स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की। जहां विभिन्न कंपनियों का एक्सपाइरी फूड सप्लीमेंट, आटा, घी समेत अन्य सामान पकड़ा। खाद्य विभाग की टीम भी पहुंच गई और जांच कर सैंपल लिए। उधर, इस बीच कारोबारी वहां से खिसक गया।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.