विनीत मल्ल, देवरिया। आपदा के समय हर मिनट कीमती होता है। बाढ़, भूकंप, भूस्खलन या चक्रवात में जब सड़कें टूट जाती हैं, बिजली गुल हो जाती है और मोबाइल नेटवर्क जवाब दे जाता है, तब मलबे या पानी के बीच फंसे लोगों तक पहुंचना बड़ी चुनौती बन जाता है। इस चुनौती का तकनीकी समाधान तलाशते हुए राजकीय पालीटेक्निक देवरिया के विद्यार्थियों ने एक खास ड्रोन का ‘माडल’ तैयार किया है, जिसे नाम दिया है ‘वायुपुत्र ड्यूल’।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.