पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले...मेरे राष्ट्रपति बनने में जगतगुरु की रही बहुत बड़ी भूमिका वृंदावन। श्री राधाकृष्ण स्वर्ण मंदिर धाम, वृंदावन में भाई मनदीप नागपाल जी का प्राकट्योत्सव अत्यंत श्रद्धा, भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की महत्ता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी, उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, महामहिम रामनाथ कोविंद की धर्मपत्नी एवं सुपुत्री सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। वृंदावन के प्रतिष्ठित संतों बालकानंद, नवलगिरि और भूपेंद्र गिरि सहित अनेक संत-महात्माओं की उपस्थिति में पूरा धाम आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर रहा।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.