19 नवंबर से प्रयागराज में बदलेगा रोडवेज बसों का रूट, कई प्रमुख मार्गों पर रहेगी रोक प्रयागराज। 41वीं इंदिरा मैराथन के आयोजन को देखते हुए शहर में रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 19 नवंबर को लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, कानपुर, रीवा और बांदा की ओर से आने-जाने वाली रोडवेज बसें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से संचालित की जाएंगी। इसके तहत शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बसों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि मैराथन के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लखनऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज बसें एनएच-19 (पुराना नाम एनएच-2) का प्रयोग करेंगी।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.