महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: अमित शाह से मुलाकात के तुरंत बाद एक्टिव हुईं सुनेत्रा पवार, NCP विधायकों के साथ की बैठक पीटीआई, मुंबई। राकांपा प्रमुख और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अनुपस्थिति में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।उनकी अध्यक्षता में यह बैठक दक्षिण मुंबई स्थित उनके आधिकारिक आवास देवगिरी में हुई, जहां उन्होंने विश्वास जताया कि 2029 के चुनावों में पार्टी और अधिक सीटें जीतेगी। इस बैठक में मंत्रियों सहित लगभग 50 विधायक शामिल हुए।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.