आमने-सामने थे दो इंजन, फिर भी नहीं हुई टक्कर; बरौनी में रेलवे के 'कवच' ने कैसे किया कमाल?

आमने-सामने थे दो इंजन, फिर भी नहीं हुई टक्कर; बरौनी में रेलवे के 'कवच' ने कैसे किया कमाल?

NEWSTVRAAZ
Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.

आमने-सामने थे दो इंजन, फिर भी नहीं हुई टक्कर; बरौनी में रेलवे के 'कवच' ने कैसे किया कमाल?

पटना। ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर रोकने के लिए पूर्व मध्य रेल (ECR) ने बुधवार को बरौनी में स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ का सफल परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान दो लोको को आमने-सामने लाया गया, लेकिन कवच प्रणाली ने संभावित टक्कर को रोकने की क्षमता का प्रदर्शन किया। 65 किलोमीटर के दायरे में परखी गई स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली बरौनी–समस्तीपुर और बरौनी–बेगूसराय रेलखंड पर किए गए इस परीक्षण को रेल परिचालन की संरक्षा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह परीक्षण महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग, पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर और सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में किया गया। इसमें पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों के साथ रेलटेल और क्वाड्रेंट की टीम ने तकनीकी सहयोग दिया।

NEWSTVRAAZ