बिलासपुर में NSUI का अनोखा प्रदर्शन! कटोरा और बेशरम फूल लेकर पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के कोनी स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में NSUI ने कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने सातवें दीक्षांत समारोह में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग उठाई। इसके साथ ही फीस वृद्धि वापस लेने, लंबित फीस लौटाने, PhD और B.Ed-D.El.Ed प्रवेश प्रक्रिया की जांच कराने तथा अतिथि व्याख्याता भर्ती में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की मांग की। प्रदर्शन के बाद NSUI ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को 15 दिनों का Ultimatum दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। क्या विश्वविद्यालय प्रबंधन 15 दिनों में देगा जवाब? देखिए पूरी खबर। 📍 Location: Koni, Bilaspur, Chhattisgarh 🎥 Bilaspur Local News | Chhattisgarh News | University News
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.