रोहतास/मकान पर कथित कब्जे से परेशान परिवार ने डीएम दीपक कुमार मिश्रा से लगाई गुहार। निजी मकान पर कथित अवैध कब्जे से परेशान परिवार ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, इंसाफ मिलने तक जिला कार्यालय में रहने की चेतावनी रोहतास (सासाराम)। काराकाट थाना क्षेत्र के बडीहा (मोहनपुर) गांव में निजी मकान पर कथित अवैध कब्जे और तोड़फोड़ से परेशान एक परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिलाधिकारी रोहतास का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार, 18 नवंबर को पीड़ित परिवार डीएम से मिलने के लिए सासाराम रवाना हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, शशिकांत दुबे, पिता स्वर्गीय कैलाश दुबे, अपनी पत्नी आशा देवी और माता बबूना कुंवर के साथ बिक्रमगंज से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा सासाराम पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके निजी मकान पर कुछ दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने, तोड़फोड़ करने और अवैध निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में वे काराकाट थाना, अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी काराकाट और अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज के कार्यालय में कई बार लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग कर चुके हैं। लेकिन, उनका कहना है
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.