🇮🇳 90s का 15 अगस्त | गाँव के स्कूल में आजादी का जश्न | बचपन की अनमोल यादें ❤️ क्या आपको याद है 90 के दशक का वो प्यारा 15 अगस्त? जब सुबह-सुबह बच्चे जल्दी उठकर नहाते थे, नए कपड़े पहनते थे और माँ पुराने बक्से से अच्छे कपड़े निकालकर देती थी। ❤️ माता-पिता के पैर छूकर पूरे गाँव के बच्चों के साथ स्कूल जाना, राष्ट्रगान गाना, तिरंगा फहराना और देशभक्ति के भाषण सुनना… सब कुछ कितना खास हुआ करता था। 🇮🇳 स्कूल में खेल-कूद, बच्चों की मस्ती, आसमान में हेलीकॉप्टर से लहराता तिरंगा और फिर सबके साथ मिल-बाँटकर बूंदी खाना। घर लौटकर वही बूंदी माँ-पिताजी को खिलाने की खुशी आज भी दिल को छू जाती है।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.