नई दिल्ली। मार्च 2023 में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कैम्पा को फिर से लॉन्च किया था। करीब साढ़े 3 साल में कैम्पा ने बिक्री के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 30 अक्टूबर को एक अर्निंग्स कॉल के दौरान, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आशुतोष गोयल ने बताया कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के बेवरेज बिजनेस - जिसमें 'कैम्पा' (Campa) प्रमुख है - ने वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में 5,250 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2026 में इस कैटेगरी की पूरे साल की बिक्री का लगभग 90% है।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.