| कांठ के सलेमपुर में ब्याज के रुपये लौटाने के बावजूद बुजुर्ग से मारपीट का आरोप दुकान में बंधक बनाने का भी दावा पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार मुरादाबाद के कांठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ब्याज पर लिए गए रुपये वापस करने के बावजूद एक बुजुर्ग के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में उसके साथ मारपीट की गई और उसे दुकान के अंदर बंधक बनाकर रखा गया। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। आखिर क्या है पूरा मामला मुरादाबाद जनपद की कांठ तहसील से जुड़ा है। सलेमपुर निवासी जीवन पुत्र रामचरन, जिन्हें पप्पू के नाम से भी जाना जाता है, ने नगर निवासी संजय विश्नोई पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित के मुताबिक, उसने कुछ दिन पहले संजय विश्नोई से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। जीवन का दावा है कि उसने मूलधन के साथ ब्याज की रकम भी वापस कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद रुपये के लेनदेन का हिसाब पूरा नहीं किया गया और उससे दोबारा रुपये मांग
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.