कांठ तहसील में एमएलसी शिक्षक विधायक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 69.07 प्रतिशत हुआ मतदान कांठ तहसील क्षे

BEBAAK NEWS ONLINE

कांठ तहसील में एमएलसी शिक्षक विधायक चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 69.07 प्रतिशत हुआ मतदान कांठ तहसील क्षेत्र में एमएलसी शिक्षक विधायक चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। तहसील कार्यालय कांठ के सभागार में बनाए गए क्षेत्र के एकमात्र मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांठ तहसील क्षेत्र में कुल 974 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 689 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 69.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएफ के जवानों की भी तैनाती की गई थी प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। चुनाव के दौरान विभिन्न प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से भी कैंप लगाए गए। इनमे

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.