आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो हुआ, वो हमारे देश के एजुकेशन सिस्टम और छात्रों के भविष्य पर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है। 20 जुलाई को देश के कोने-कोने से छात्र अपने हक़ की आवाज़ उठाने और बार-बार हो रहे 'Paper Leak' के खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे। लेकिन बदले में उन्हें क्या मिला? लाठीचार्ज! हद तो तब हो गई जब लड़कियों को भी नहीं बख्शा गया। एक तरफ देश में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का नारा दिया जाता है, और दूसरी तरफ पढ़ने वाली बेटियों के साथ ऐसा सुलूक होता है। यह सब देखकर आज हर उस छात्र को डर लग रहा है जो दिन-रात एक करके पढ़ाई कर रहा है। क्या गारंटी है कि जब हम एग्जाम देंगे तो हमारा पेपर लीक नहीं होगा? नेताओं के वादे अपनी जगह हैं, लेकिन ग्राउंड रियलिटी आज सबके सामने है। इस पूरे मामले और सिस्टम की इस नाकामी पर आपकी क्या राय है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि छात्रों की आवाज़ सरकार तक पहुँच सके! 🙏 Don't forget to LIKE, SHARE & SUBSCRIBE!
Saurav vlog