अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Mega Leather Park: जिले में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए मोतीपुर के महवल में मेगा लेदर फुटवियर एंड एसेसरीज पार्क विकसित किया जा रहा है। कुल 62 एकड़ में बन रहे इस पार्क में प्लग एंड प्ले शेड के तहत तीन कंपनियों को जगह आवंटित की गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी कुमार गौरव और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने अधिकारियों संग बियाडा परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।