भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के ठग मोहित गोगिया ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) दीपम रायचुरा पर भोपाल में दो शराब दुकानें दिलाने के लिए एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। यह भी दावा किया गया है कि शराब दुकानें हासिल करने के लिए फर्जी सावधि जमा (एफडी) को स्वीकृत कराने में मदद की गई थी।