शिमला। मानसून की विदाई की बाद हिमाचल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान अंधड़, गरजना और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी है। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में खराब मौसम का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और कहीं भी वर्षा या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई।