B
Bideo.in

ताजा खबर

बज्जू थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत दो अलग-अलग कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर अवैध मादक पदार्थ रखने का आरोप है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 👉 पहली कार्रवाई 3-4 अक्टूबर की रात बज्जू कस्बे में हुई। पुलिस ने तेजपुरा निवासी बुधराम (22) को 4.29 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ पकड़ा। उससे एमडी की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। दूसरी कार्रवाई 4 अक्टूबर को गौड़ गांव में हुई। पुलिस ने गांव निवासी रामनिवास (32) को उसके घर से 4 किलो 360 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। उससे डोडा पोस्त की खरीद-बिक्री को लेकर पूछताछ चल रही है। 👉 दोनों मामलों की जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीशसिंह कर रहे हैं। यह कार्रवाई बीकानेर पुलिस अधीक्षक मुदल कच्छावा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा और सीओ कोलायत जयपालसिंह की देखरेख में हुई। बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह भाटी के नेतृत्व में एसआई झंवरलाल और कांस्टेबल रामकुमार ने अहम भूमिका निभाई। . . #viral #bikaner #india #ranjeetpura #news

⚡ Opening in Bideo App...
▶ Open in Bideo App Get on Google Play