जबलपुर। अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित पुराने तहसील कार्यालय भवन के वेयरहाउस से 24 ईवीएम गायब होने के मामले की गुत्थी सुलझने का दावा किया गया है। जांच में सामने आया कि जिन आठ बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट को गायब मानकर चोरी की आशंका जताई गई और कोतवाली में एफआईआर तक दर्ज करा दी गई, वे मशीनें वर्ष 2021 में ही खराब होने के कारण भोपाल भेजी जा चुकी थीं। भोपाल से इन्हें ईसीआइएल कंपनी, हैदराबाद भेजकर नष्ट भी कराया जा चुका है।