फर्रुखाबाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहार में दस वर्ष से बिजली नहीं हैं, लेकिन सात वर्षों से बिजली विभाग कागजों में सप्लाई दे रहा है। विद्यालय में न मीटर लगा है और केबल पड़ी है। इसके बावजूद बिल भी बन रहे हैं। सात वर्ष में 12.60 लाख रुपये का बिल बना दिया गया।