B
Bideo.in

Jamshedpur Blood Bank Bonus: कर्मचारियों को मिलेगा ₹1 लाख तक बोनस, खाते में 6 अक्टूबर तक आएगी राशि

जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर ब्लड बैंक के कर्मचारियों के लिए नवरात्रि और त्योहारों के मौसम में बड़ी खुशखबरी आई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ब्लड बैंक प्रबंधन और हॉस्पिटल्स एम्पलाइज यूनियन के बीच बोनस समझौते पर सहमति बन गई है। समझौते के तहत कर्मचारियों को 18 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। ब्लड बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बोनस की राशि 6 अक्टूबर तक सभी पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस समझौते से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

⚡ Opening in Bideo App...
▶ Open in Bideo App Get on Google Play