भोपाल। भोपाल के सूरज नगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद अब उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। करीब पांच हजार वर्गफीट में बने करोड़ों रुपये के आलीशान मकान में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। इतना ही नहीं, पूरी गली में भी निगरानी के लिए कैमरे नहीं मिले। घर में दो पालतू श्वान होने के बावजूद सुरक्षा की कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं थी।