शिवपुरी के करेरा में नारी शक्ति का रौद्र रूप: समोहा गांव में महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब, तस्कर को सिखाया सबक! शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समोहा गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव में लंबे समय से चल रहे अवैध शराब के धंधे से तंग आकर ग्रामीण महिलाओं ने खुद कमान संभाली और रंगे हाथों अवैध शराब की खेप जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इतना ही नहीं, हिम्मत और साहस का परिचय देते हुए महिलाओं ने शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को भी मौके पर ही धर दबोचा। गांव के माहौल को खराब कर रहे और युवाओं को नशे की लत में धकेल रहे इस अवैध कारोबार पर महिलाओं का यह प्रहार क्षेत्र में चर्चा काविषय बना हुआ है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि गांव me अवैध शराब की बिक्री के कारण आए दिन घरेलू हिंसा, लड़ाई-झगड़े और अराजकता का माहौल बना रहता था। कई बार शिकायत देने और चेतावनी देने के बावजूद जब इस पर रोक नहीं लगी, तो नारी शक्ति ने स्वयं सड़कों पर उतरने का फैसला किया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह महिलाओं ने