जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल का पहला आधिकारिक बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरी घटना को एक बड़ी और सोची-समझी साजिश का हिस्सा करार दिया है।