वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अब सुपर इंटेलिजेंस के नाम से जाना जाएगा। ट्रंप ने कहा कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलने वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं क्योंकि यह आर्टिफिशियल नहीं है। हम सभी इस बात पर सहमत हैं। हम इसका नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस रखने जा रहे हैं, आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदल रहे हैं।