सैन जुआन। प्यूर्टो रिको के पश्चिमी समुद्री तट के पास सोमवार को प्रवासियों से भरी एक अनधिकृत नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। अमेरिकी तटरक्षक बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कम से कम 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जबकि दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं।