वाशिंगटन। न्यूयॉर्क में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के रूह कंपा देने वाले मामले की जांच दोबारा शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना साल 2024 में कॉर्नेल के काई फाई फ्रेटरनिटी हाउस में घटी थी। अदालती दस्तावेजों में पीड़िता को जेन डो नाम दिया गया है।