लखनऊ : कॉकरोच पार्टी देश के अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश के स्कूलों को सुधारने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान की योजना बना चुकी है। पार्टी ने स्कूलों की जर्जर अवस्था, शिक्षकों की कार्यप्रणाली, बच्चों में शिक्षा के प्रति कम, मिड डे मील के प्रति ज्यादा रुचि व मूलभूत सुविधाओं जैसे मुद्दों को उठाने का संकल्प लिया है।