B
Bideo.in

गुलाम जम्मू कश्मीर के राष्ट्रपति चुने गए नजीब नकी, मुजफ्फराबाद में नई सरकार का गठन

पीटीआई, इस्लामाबाद। सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नजीब नकी को गुरुवार को गुलाम जम्मू कश्मीर का राष्ट्रपति चुना गया। उन्हें 32 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के चौधरी लतीफ अकबर को 13 वोट मिले। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नकी को जीत पर बधाई दी। नकी पहले स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं। सुल्तान महमूद चौधरी के निधन के बाद से जनवरी से राष्ट्रपति का पद खाली था।

⚡ Opening in Bideo App...
▶ Open in Bideo App Get on Google Play