राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का सड़क हादसे में निधन हो गया। तृषा के निधन से गोड्डा में शोक की लहर है l रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास से तृषा की अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झारखंड सरकार के मंत्री, परिजन, शुभचिंतक और करीबी शामिल हुए। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और मंत्री दीपिका का दुख देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आंखें भी नम हो गईं।