पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में गीता कॉलोनी व रमेश पार्क में एनएचएआई दो फुटओवर ब्रिज बना रहा है। बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली, जिला विकास समिति चेयरमैन डॉ. अनिल गोयल, विधायक अभय वर्मा के साथ मिलकर फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उम्मीद जताई जा रही है, एक साल में फुटओवर ब्रिज बनकर तैयार हो जाएंगे।