B
Bideo.in

अयोध्या चढ़ावा चोरी: चार्जशीट में ट्रस्ट को क्लीन चिट, चंपतराय, अनिल मिश्र व गोपाल राव सरकारी गवाह

अयोध्या। बहुचर्चित श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस ने जेल में बंद आठ आरोपितों के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। बुधवार को 90 दिन की समयावधि पूरी होने के साथ ही बाराबंकी के एएसपी रितेश कुमार सिंह व विवेचक सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी 73 हजार 480 पन्नों की चार्जशीट चार बड़े बक्सों में लेकर न्यायालय पहुंचे। साक्ष्य न मिलने पर आरोप पत्र में ट्रस्ट पदाधिकारियों और बैंक को क्लीन चिट दे दी गई है।

⚡ Opening in Bideo App...
▶ Open in Bideo App Get on Google Play