पंजाब के नशीली दवाओं के केस की कड़ी पहुंची अलीगढ़, मेडिकल स्टोर संचालक के ठिकाने पर दबिश अलीगढ़। पंजाब में नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़े मामले की जांच की आंच अलीगढ़ तक पहुंच गई। रविवार शाम पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में दबिश दी। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक सुभान से जुड़े ठिकाने पर तलाशी ली और संभावित नशीली दवाओं की तलाश में बरामदगी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।