चार लोगों पर हत्या का आरोप...', टीचर मनीषा की आत्मा से बात करने वाले यूट्यूबर का दावा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भिवानी। शिक्षिका मनीषा की मौत मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह जांच रिपोर्ट या स्वजन के आरोप नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो है। इसमें बंगाल का एक व्यक्ति मनीषा की आत्मा से बात करने का दावा कर रहा है। वह इस मामले को हत्या बता रहा है। उसके खिलाफ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दे कड़ी कार्रवाई की मांग की है।