Jamui News Today: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई पुलिस के अनुसार, नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले और बिना ब्लर वीडियो प्रसारित करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X से जुड़े अकाउंट्स को पुलिस ने चिह्नित किया है। वहीं पुलिस ने वीडियो को आगे शेयर या पोस्ट नहीं करने की अपील की है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। मामले की जांच SIT कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। सुनिए जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने पूरे मामले पर क्या कहा। #JamuiNews #JamuiViralVideo #JamuiPolice #JamuiSP #BiharNews #BiharPolice #ViralVideoCase #JamuiNewsToday #BiharCrimeNews #SocialMediaNews #POCSO #CityChannelJamui