जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत नहीं मिलने के बावजूद सोशल मीडिया सामग्री के आधार पर अनुसंधान शुरू किया गया। SP विश्वजीत दयाल के निर्देश और SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT गठित की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमुई थाना में कांड संख्या 428/26 दर्ज कर BNS की धारा 74, 76, 3(5) और POCSO एक्ट की धारा 8/12 के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। #JamuiNews #जमुई #JamuiPolice #SIT #POCSO #BiharNews #JamuiCrime #ViralVideo #PoliceAction