Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। पटना में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में राजू तिवारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में LJPR अपने दम पर सरकार बनाएगी और चिराग पासवान बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। खास बात यह रही कि जब मंच से चिराग पासवान को बिहार की कमान सौंपने की बात कही गई, उस समय चिराग पासवान खुद मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक का अभिनंदन और पदभार ग्रहण समारोह भी हुआ। चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। राजू तिवारी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चिराग पासवान की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। Bihar और Jamui की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। #BiharPolitics #ChiragPaswan #LJPR #BiharNews #BiharElection #RajuTiwari #ChiragPaswanCM #BiharNewsToday #CityChannelJamui
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.