जमुई के सरकारी स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग किया मध्याह्न भोजन

City Channel Jamui

Jamui News: जमुई में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने निरीक्षण अभियान शुरू किया है। 3 सितंबर 2026 को डीएम ने बरहट प्रखंड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वर्गीय शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय बरहट, आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय बरहट और उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललमटिया में शिक्षकों-कर्मियों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, शौचालय, बिजली, मूलभूत सुविधाओं और अभिलेखों की जांच की गई। डीएम ने कक्षा में बच्चों से संवाद कर उनका ज्ञान परखा और स्वयं पढ़ाया। खास बात यह रही कि उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी किया और उसकी गुणवत्ता जांची। प्रशासन ने अधिकारियों को विद्यालय गोद लेकर नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। Jamui और Bihar की ताजा खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। #JamuiNews #Jamui #BiharNews #Barhat #SchoolInspection #EducationNews #JamuiDM #BiharEducation #CityChannelJamui

#Jamui News#Jamui Latest News#Bihar News#Jamui DM#Barhat News#School Inspection Jamui#Jamui School News#Bihar Education News#Government School Jamui#Mid Day Meal
Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.