बारिश में डूबा जमुई सदर अस्पताल, गंदे पानी से मरीज परेशान; ड्रेनेज व्यवस्था पर उठे सवाल

City Channel Jamui

जमुई में बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। लगातार बारिश के कारण जमुई सदर अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी जमा हो गया। बारिश के पानी के साथ नाले का गंदा पानी भी परिसर के कुछ हिस्सों में फैल गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई स्थानों पर सड़क और जलजमाव वाले हिस्से में अंतर करना मुश्किल नजर आया। मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को पानी के बीच से होकर अस्पताल आना-जाना पड़ा। सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या नई नहीं है। बारिश के दौरान अस्पताल के कई हिस्सों में पानी जमा होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इस बार भी भारी बारिश ने अस्पताल की ड्रेनेज और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि जमुई सदर अस्पताल में बार-बार होने वाले जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग कब ठोस कदम उठाएगा? #JamuiNewsToday #BiharRain #JamuiRain #HeavyRain #JamuiWeather #Waterlogging #JamuiSadarHospital

#Jamui Breaking News#Jamui Bihar#Bihar News#Bihar News Today#Jamui Rain#Jamui Heavy Rain#Jamui Weather#Bihar Rain#Bihar Heavy Rain#Bihar Weather Today
Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.