जनता दरबार में 55 आवेदन, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, वासगीत पर्चा के 29 और भूमि विवाद के 14 मामले आए जमुई। समाहरणालय में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता दरबार में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें वासगीत पर्चा के 29, भूमि विवाद के 14, विद्युत के 2 तथा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण, आपदा, परिवहन, खेल, बैंकिंग, लघु सिंचाई और सिविल सर्जन से संबंधित एक-एक आवेदन शामिल हैं। डीएम ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट जिला जन शिकायत कोषांग को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर जिला जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मो. नजरुल हक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.