Post by City Channel Jamui on Bideo

Post by City Channel Jamui on Bideo

City Channel Jamui

जमुई के 1.90 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची 22.72 करोड़ की राशि ▪️मुख्यमंत्री ने DBT के जरिए किया भुगतान, डीएम ने जीवन प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग कराने की अपील की। जमुई। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा जमुई जिले के 1,90,405 पेंशनधारियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 22 करोड़ 72 लाख 60 हजार 600 रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष से दोपहर 12:30 बजे जिला पदाधिकारी नवीन, भा.प्र.से. सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के करीब 100 लाभार्थियों ने भी मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की 10वीं तारीख को पेंशनधारियों को नियमित पेंशन भुगतान बिहार सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,09,068, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 41,734, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 14,573, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 8,378, बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन के 15,

Open in Bideo App Install from Google Play

Opening Bideo App... Tap button above if not opened.