नवपदस्थापित SDPO दीप्ति मोनाली से मिले पूर्व राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव शिष्टाचार भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं जमुई। जमुई की नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्रीमती दीप्ति मोनाली से पूर्व राजद जिलाध्यक्ष डॉ. त्रिवेणी यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. त्रिवेणी यादव ने SDPO दीप्ति मोनाली को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अनुमंडल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य होगा। शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामान्य विषयों पर भी चर्चा हुई।
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.