चकाई में कानून-व्यवस्था को लेकर भाकपा माले का आंदोलन का ऐलान, 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना,,,,,, चकाई, जमुई कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी ने चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार को बर्खास्त करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 14 सितंबर से जमुई जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को कियाजोरी पंचायत के भलसुम्भा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई प्रखंड कमिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने की। जिला सचिव शंभूशरण सिंह और राज्य कमिटी सदस्य बाबू साहब पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। माले नेताओं ने थानाध्यक्ष पर अपराधियों और भू-माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाया। आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव कालू मरांडी ने दो सितंबर की रात एनएच-333 पर आदिवासी मजदूरों के साथ कथित मारपीट और बंधक बनाए जाने की घटना का भी उल्लेख किया। माले नेताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन से कई बार कार्रवाई की मांग के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। पार्टी ने थानाध्यक्ष क
Open in Bideo App Install from Google PlayOpening Bideo App... Tap button above if not opened.